{"_id":"5818ebdc4f1c1bab3143694f","slug":"brothers-kept-fasting-for-longevity","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों की दीर्घायु के लिए रखा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों की दीर्घायु के लिए रखा व्रत
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भैया दूज पर मंगलवार को बहनों ने व्रत रहकर भाइयों के लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर बहनों ने मंदिरों में जाकर पूजा पाठ कर भाइयों की सलामती का आशीष मांगा।
ज्ञानपुर नगर समेत गोपीगंज, औराई, जंगीगंज, ऊंज समेत विभिन्न क्षेत्रों में मंदिरों अथवा चौकों पर गाय के गोबर से लेप कर महिलाओं ने पूजा अर्चना की। बहनों ने रोली एवं अक्षत से अपने भाई को तिलककर कर उसके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की। इस पर भाइयों ने भी अपनी प्यारी बहना को कुछ उपहार या दक्षिणा देकर उसका मान रखा। इस त्योहार के पीछे एक किवदंती यह है कि यम देवता ने अपनी बहन यमी (यमुना) को इसी दिन दर्शन दिया था, जो बहुत समय से उससे मिलने के लिए व्याकुल थी। अपने घर में भाई के यम के आगमन पर यमुना ने प्रफुल्लित मन से उसकी आवभगत की। यम ने प्रसन्न होकर उसे वरदान दिया कि इस दिन यदि भाई-बहन दोनों एक साथ यमुना नदी में स्नान करेंगे तो उनकी मुक्ति हो जाएगी। जनपद के विभुन्नि क्षेत्रों से भाई अपनी बहनों के पास उनका मान रखने के लिए गए, जहां बहनों ने मंदिरों में पूजा पाठ करने के बाद भाई को तिलक लगाकर उसके लंबी आयु की प्रार्थना की। ज्ञानपुर नगर के कुंवरगंज गली में महिलाओं ने विधि विधान से व्रत रहकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, कस्बे के काली देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, चौरा माता का मंदिर, शीतला देवी मंदिर सहित कई जगहों पर महिलाओं और युवतियों ने भैया दूज की पूजा अर्चना की।