फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brother dies, sister injured after being hit by container

कंटेनर के धक्के से भाई की मौत, बहन घायल

Tue, 30 Nov 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Brother dies, sister injured after being hit by container
औराई थाना क्षेत्र के वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग स्थित जयरामपुर-बुआजी का इनारा के पास सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे कंटेनर के धक्के से रविकांत पांडेय (33) निवासी तुलसीकला की मौत हो गई और नीरन देवी बाल-बाल बच गईं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक कंटेनर को मौके पर छोड़कर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

रोते-बिलखते पहुंचे परिजनों ने बताया कि रविकांत पांडेय और नीरन देवी भाई-बहन हैं। परिवार का इकलौता रविकांत अपनी बहन नीरन देवी को बाइक से ससुराल भदोही पहुंचाने जा रहा था। बहन नीरन देवी कुछ दिन पहले मुंबई से मायके तुलसीकला आई थी और दो दिन बाद ही मुंबई जाने की तैयारी में थी। बचे समय में वह अपने ससुराल का भाई रविकांत पांडेय के साथ जा रही थी। बुआजी का इनारा के पास पहुंचने पर रविकांत ने जैसे ही बाइक धीमी की वैसे पीछे से आ रहे कंटेनर जोरदार धक्का मार दिया जिससे भाई-बहन बाइक समेत किर गए। नीरन को हल्की चोट लगने के कारण वह उठकर शोर मचाने लगीं तो आस-पास के लोगों ने आकर दोनों को किनारे किया। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने रविकांत पांडेय को मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक रविकांत पांडेय के पिता लालजी पांडेय का स्वर्गवास पहले ही हो चुका है। मृतक की पत्नी सुधा देवी को पता चलने पर वह बेसुध थीं। प्रभारी निरीक्षक औराई सदानंद सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया, जबकि चालक फरार है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed