फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brokers did not get involved in the inspection, the team returned unharmed

निरीक्षण में हाथ नहीं लगे दलाल,बैरंग लौटी टीम

Wed, 09 Nov 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Brokers did not get involved in the inspection, the team returned unharmed
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के आरक्षण टिकट काउंटर पर यात्रियों से पूछताछ करती संयुक्त टीम। संवाद - फोटो : BHADOHI
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर मंगलवार को दलालों की तलाश में संयुक्त टीम पहुंची। हालांकि दलाल हाथ नहीं लगे। शिकायत हुई थी कि पश्चिमी प्रदेशों की ओर जाने वाले यात्रियों को तत्काल आरक्षित टिकट काउंटर से नहीं मिलता। दलाल मिलीभगत के जरिये तत्काल टिकट हासिल कर अधिक दाम में बेचते हैं।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि छठ पूजा, दीपावली, भैया दूज, प्रबोधिनी एकादशी, देव दीपावली पर बड़ी संख्या में लोग पूर्वांचल की ओर आए थे। नई दिल्ली, मुंबई, गुजरात, सूरत, उधना, अहमदाबाद, सिकंदराबाद, चेन्नई आदि प्रदेशों को जाने के लिए लोग अब ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, भदोही, सुरियावां, परसीपुर, जंघई स्टेशनों पर रुकने वाली विशेष ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं। पश्चिमी से आने और पूर्वांचल से वापस होने में वही यात्री अनारक्षित टिकट ले रहे हैं, जिन्हें आरक्षित टिकट नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

काउंटर से रेल प्रशासन ने तत्काल टिकट का समय निर्धारित किया है लेकिन इसे हासिल करना आसान नहीं रह गया है। यात्रियों का कहना है कि वे आरक्षण काउंटर पर लंबी लाइन लगाकर जब तक अपनी बारी का इंतजार करते हैं, तब तक दलाल विभागीय मिलीभगत के कारण टिकट हासिल कर लेते हैं। संयुक्त टीम प्रभारी/उप निरीक्षक जीआरपी साहब सिंह ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या और तत्काल टिकट न मिलने की शिकायत पर निरीक्षण किया गया, लेकिन दलाल हाथ नहीं लगे। निरीक्षण आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी न हो और दलालों पर कार्रवाई की जा सके। टीम में अमित यादव और बड़ी संख्या में जीआरपी के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed