फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Broken wall

उद्यमी और समाजसेवी की चहारदीवारी तोड़ी

Thu, 02 Jan 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Broken wall
ज्ञानपुर। जिले के उद्यमी और समाजसेवा से जुड़े भोलानाथ शुक्ला के गोपीगंज के फूलबाग स्थित मकान से सटी चहारदीवारी को तोड़ने का आरोप पड़ोसियों पर लगाया गया है। शुक्ला के मैनेजर रामचंद्र शुक्ला ने बृहस्पतिवार को पुलिस कप्तान को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर फावड़े और रम्मा से मारकर दीवार तोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भोलानाथ शुक्ला की गोशाला के प्रबंधक रामचंद्र शुक्ला का कहना है कि भोलानाथ ने सोनखरी फूलबाग में एक मकान बैंक नीलामी में लिया था। गत 30 दिसंबर की रात में उस मकान से सटी चहारदीवारी को कुछ पड़ोसियों ने तोड़कर गिरा दिया। इसकी सूचना गोपीगंज थाने पर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 31 दिसंबर की रात में विपक्षियों ने उनके साथ बदसलूकी भी की। उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर अंदर तोड़फोन करने और नकदी लूटने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में एसओ गोपीगंज कृष्णानंद राय ने कहा कि इस मामले में कन्हैया लाल के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed