फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bring more voters to the booths

बूथों तक अधिक मतदाताओं को लाएं

Tue, 08 Feb 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bring more voters to the booths
ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार में मतदाता जागरूकता गोष्ठी में मौजूद अधिकारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/गोपीगंज। जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासनिक मुहिम तेज हो गई है। सोमवार को ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने प्रधानों से संवाद कर निमंत्रण पत्र दिया। साथ ही उनस बूथों तक अधिक संख्या में मतदाताओं को लाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सात मार्च को होने वाले मतदान में बुजुर्गों, दिव्यांगों, अशक्त व्यक्तियों, कोविड प्रभावित के लिए पोस्टल बैलेट फार्म 12घ की व्यवस्था की गई है। ऐसे लोगों को घर से मतदान की सुविधा दी गई है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर किसी को मतदान करना जरूरी है। प्रधानों के सहयोग से मतदान प्रतिशत 90 के पार पहुंचाना है। ‘बूथ की लाइन टूटे ना, कोई मतदाता छूटे ना’, ‘अबकी बार भदोही 90 पार’ जैसे स्लोगन से लोगों को जागरूक किया गया। सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं पेयजल, शौचालय, प्रकाश की व्यवस्था की गई है। प्रधानों से कहा कि आपके गांव के जो मतदाता आजीविका के लिए दूसरे राज्यों में गए हैं उन्हें फोन कर बुला सकते हैं। इस दौरान प्रभारी खंड विकास अधिकारी ज्ञानपुर अभय सिंह, सरोज पांडेय, डॉ. पंकज कुमार, राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार विजय यादव, डीपीआरओ बालेश धर द्विवेदी, रमाशंकर मिश्र, जयप्रकाश, मनोज कुमार, रमेश कुमार, अखिलेश पांडेय, बीसी सखी संगीता मौर्या, किरण, सुधा बिंद, पिंकी, कुमारी श्वेता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed