फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Brijesh District President, Kalpanath will be District General Secretary

ब्रिजेश जिलाध्यक्ष, कल्पनाथ होंगे जिला महामंत्री

Wed, 14 Jul 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Brijesh District President, Kalpanath will be District General Secretary
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई का मंगलवार को पुनर्गठन किया गया। रजपुरा बाईपास मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरी रहे। उन्होंने उमरहां प्रधान ब्रिजेश कुमार दूबे को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। सभी ब्लॉक अध्यक्षों की भी घोषणा की। इसके बाद मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एकता से ही कोई काम हो सकता है। इसलिए सभी प्रधान अपनी ताकत को पहचानें और एक दूसरे का साथ देकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करें। कहा कि संगठन मजबूत होगा तो हर बात सुनी जाएगी। कहा कि आपकी एकता से ही शासन से लंबित चली आ रही मांगें पूरी हो सकती हैं। बताया कि शीघ्र ही प्रधानों को 15 हजार रुपये मानदेय की लंबित मांग को जोरशोर से उठाया जाएगा। इसके लिए लोग तैयार रहें। बैठक के दौरान प्रधानों का बजट बढ़ाने और विशेषाधिकार फंड की स्थापना की भी मांग की गई। प्रधानों ने फर्जी शिकायतों पर प्रधानों का शोषण बंद करने की भी मांग की।
विज्ञापन

राजेश तिवारी व इंदु देवी को संगठन का जिला उपाध्यक्ष, कल्पनाथ मिश्र को जिला महामंत्री तथा नीलम गुप्ता को जिला सचिव बनाए जाने की घोषणा की गई। जनपद के कुल 6 ब्लॉकों में से 4 के अध्यक्षों का भी एलान किया गया। जिसमें नीलम पांडेय भदोही ब्लॉक अध्यक्ष, अखिलेश दूबे सुरियावां ब्लॉक अध्यक्ष बनाई गईं। इसी तरह से अवधेश शुक्ल अभोली ब्लॉक अध्यक्ष तथा विपिन सिंह को ज्ञानपर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद सभी को माला पहना कर स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा, प्रदेश प्रभारी सुजीत सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन विनोद द्विवेदी ने किया। जेपी दूबे, रामकुमार शुक्ला, विनोद द्विवेदी, राकेश दूबे, अशोक मिश्र, भरतराज सिंह, संजय तिवारी, अनिल सिंह मुन्ना, पिंटू तिवारी, बीएन पांडेय, वकील दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed