{"_id":"65ded800788b45c6840fa660","slug":"bride-refuses-to-go-with-drunken-groom-after-marriage-in-bhadohi-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सात फेरों के बाद दूल्हे की करतूत देख दुल्हन ने साथ जाने से किया इनकार, पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सात फेरों के बाद दूल्हे की करतूत देख दुल्हन ने साथ जाने से किया इनकार, पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात
Wed, 28 Feb 2024 12:21 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:21 PM IST
सार
Bhadohi News: भदोही में शादी समारोह के दौरान पहले डीजे को लेकर बरातियों-घरातियों के बीच विवाद हुआ, फिर किसी तरह समझौता कर शादी संपन्न कराई गई। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे पर शराब पीने का आरोप लगा साथ जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के नवधन गांव में सात फेरों के बाद नशे में धुत शराबी दूल्हे के साथ जाने से दुल्हन ने इनकार कर दिया। पहले डीजे पर नाचने को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच जमकर विवाद हुआ। किसी तरह मान मन्नौव्वल के बाद शादी संपन्न कराया गया, लेकिन मंडप में भी नशे में धुत रहे दूल्हे को देखकर दुल्हन ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि बरातियों को बंधक भी बना लिया है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात नवधन गांव की वनवासी बस्ती के एक परिवार में प्रयागराज जिले से बरात आई थी। जनवासे से बारात उठाने के बाद बराती नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंचे। इस दौरान डीजे पर डांस को लेकर घरातियों और बरातियों के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगा। हालांकि जिम्मेदारों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन
किसी भी हाल में दूल्हे के साथ जाने को दुल्हन राजी नहीं
शादी के दौरान मंडप में भी नशे में धुत होकर बैठे दूल्हे को देखकर दुल्हन ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद घराती और बराती पक्ष हैरान रह गए। काफी देर तक दुल्हन को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह किसी भी हाल में दूल्हे के साथ जाने को राजी नहीं हुई। इसके बाद घराती पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बना लिया। मामला बढ़ने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में जुटी रही।
विज्ञापन