फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Boy drowned in river while taking bath, death

नहाते समय नदी में डूबा बालक, मौत

Sat, 16 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Boy drowned in river while taking bath, death
मोढ़। भदोही कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर (देईपुर) गांव में शुक्रवार की दोपहर में वरुणा नदी में नहाते समय डूबने से अंशू तिवारी (12) पुत्र संदीप तिवारी की मौत हो गई। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंशू मां-बाप का इकलौता था।
विज्ञापन

जगदीशपुर निवासी संदीप तिवारी का बेटा अंशू शुक्रवार की दोपहर में अपने दोस्तों संग वरुणा नदी के घाट पर नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने शोरगुल मचाया तो आसपास के ग्रामीण जुट गए। जब तक उसे बाहर निकलते तब तक वह अचेत हो गया। उसे भदोही के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में मातम छा गया। प्रधान पति सोनू तिवारी और नेवादा कला के ग्राम प्रधान दिनेश पाठक मौके पर पहुंचकर परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed