फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bounty criminal arrested, pistol-cartridge recovered

ईनामी अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस बरामद

Tue, 30 Nov 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bounty criminal arrested, pistol-cartridge recovered
पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सोमवार को सरायजगदीश रेलवे क्रासिंग के पास से 15 हजार के इनामी मनीष गौड़ निवासी पूरेदयाल-सुरेरी जौनपुर को कट्टा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मनीष के खिलाफ कई थानों में मुकदमा दर्ज हैं और वह गिरोह के साथ राजमार्ग पर वाहन चोरी के विभिन्न मामलों में वांछित है।
विज्ञापन

एसपी डा.अनिल कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर सरायजगदीश रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तारी की। पूछताछ के दौरान मनीष ने पुलिस को बताया कि राजमार्ग पर वाहन चोरी के साथ महिला-पुरुष यात्रियों से जेवरात, नकद, सामानों से भरे बैग पर आरोपी हाथ साफ करते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में बृजेश, विनोद दुबे, सर्वेश राय, तूफैल अहमद, नागेंद्र यादव, मन्नू सिंह, सुशील कन्नौजिया, अभिनव कुमार वर्मा, मोहम्मद अकरम खान, देवेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed