फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bomb in student dispute, people jammed

छात्रों के विवाद में चला बम, लोगों ने लगाया जाम

Thu, 25 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bomb in student dispute, people jammed
स्वास्थ्य केंद्र में घायल युवक से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : BHADOHI
लालानगर/गोपीगंज। गोपीगंज नगर के अतिव्यस्त इलाके बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार देर शाम बुलेट से आए तीन युवकों ने बम फेंक दिया। इसमें छात्रनेता समेत दो युवक घायल हो गए। घटना से नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन

केएनपीजी कॉलेज के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष यादव (22) पुत्र अमरजीत यादव के मुताबिक वह अपने घर के सामने खड़ा था। इतने में एक बुलेट से तीन युवक पहुंचे और उसको लक्ष्य बनाकर तीन बम फेंके। इससे वह घायल हो गया। वहीं बस स्टैंड पर खड़ा खड़हट्टी मोहाल निवासी आदर्श गुप्ता (21) पुत्र प्रेमशंकर भी घायल हो गया। इससे गुस्साए नागरिकों ने बस स्टैंड पर आधे घंटे तक जाम लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त करवाकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि बुधवार को दो छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें चाकू भी चलाया गया था। उसी को लेकर बृहस्पतिवार को जोगिनका गांव निवासी मंजीत सिंह नाम के युवक ने साथियों के साथ सुतली बम फेंका। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed