फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bomb blast in student dispute, two injured including student leader in Bhadohi

भदोही: छात्रों के विवाद में चले बम, छात्रनेता समेत दो घायल, नाराज लोगों ने लगाया जाम 

Thu, 25 Jun 2020 09:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 25 Jun 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Bomb blast in student dispute, two injured including student leader in Bhadohi
घायल युवक से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला।

भदोही जिले के गोपीगंज नगर के अतिव्यस्त इलाके में स्थित बस स्टैंड पर गुरुवार देर शाम मोटरसाइकिल से आए तीन युवकों ने बम फेंक दिया। घटना में छात्र नेता समेत दो युवक घायल हो गए। घटना से नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।

विज्ञापन

 

Bomb blast in student dispute, two injured including student leader in Bhadohi
आक्रोशित लोगों को हटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

केएनपीजी कॉलेज के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष यादव (22) के मुताबिक वह अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पहुंचे और उसको लक्ष्य बनाकर तीन बम फेंका। इससे वह घायल हो गया। वहीं बस स्टैंड पर खड़ा खड़हट्टी मोहाल निवासी आदर्श गुप्ता (21) पुत्र प्रेमशंकर भी घायल हो गया। घटना से गुस्साए नागरिकों ने बस स्टैंड पर आधे घंटे तक जाम लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त करवाकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bomb blast in student dispute, two injured including student leader in Bhadohi
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि बुधवार को दो छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। उसी को लेकर गुरुवार को जोगिनका गांव निवासी मंजीत सिंह नाम के युवक ने साथियों के साथ बम फेंका। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed