फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bolero stolen from Sonbhadra recovered in Bhadohi, two arrested

सोनभद्र से चोरी हुई बोलेरो भदोही में बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 24 Feb 2022 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bolero stolen from Sonbhadra recovered in Bhadohi, two arrested
विभिन्न जनपदों से वाहन चोरी करके उसका नंबर प्लेट बदलकर अन्य स्थानों पर बेचने, आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को भदोही पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक बोलेरो भी बरामद की गई है। बोलेरो सोनभद्र से चोरी की गई थी और जौनपुर में बेचने की तैयारी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मीडिया सेल की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भदोही कोतवाली क्षेत्र के अजिमुल्ला चौराहा के समीप से जौनपुर की नंबर प्लेट लगी एक बोलेरो बरामद की गई है। दो आरोपी संजय मौर्या निवासी कैथी थाना राबर्ट्सगंज व मो. नसीम निवासी निराला नगर वार्ड नंबर 22 राबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि विभिन्न स्थानों पर वाहनों की चोरी करके उसका नंबर प्लेट बदल देते थे और बेचते थे। जिस वाहन को पुलिस ने पकड़ा है, उसे सोनभद्र से चोरी की गई थी और जौनपुर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। एक आरोपी मो. रहीम निवासी टेकऊर थाना चुनार मिर्जापुर फरार है। पुलिस टीम में भदोही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed