फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bolero collision kills 10-year-old girl

बोलेरो की टक्कर से 10 साल की बालिका की मौत

Thu, 11 Mar 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Bolero collision kills 10-year-old girl
बालिका की मौत के बाद सदलूबीर बाजार में चक्काजाम करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : BHADOHI
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के सदलूबीर बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह उस समय चीख-पुकार शुरू हो गई जब एक तेज रफ्तार बोलेरो कार की टक्कर लगने से 10 साल की बच्ची शिवांशी विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों के साथ ग्रामीणों ने भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर बैठकर प्रदर्शन किया । इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लगभग एक घंटे तक मार्ग को जाम रखा। इससे सड़क की दोनों ओर पांच-पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जाम करने वाले लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया और मार्ग पर आवागमन को शुरू कराया। इसके बाद पुलिस ने मृत बच्ची के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक शिवांशी के पिता शिव कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवांशी परिजनों के साथ सदलूबीर बाजार स्थित शिव मंदिर पर अपने परिजनों के साथ पूजन-अर्चन करने के लिए गई हुई थी। पूजन और जलाभिषेक के बाद जब वह मंदिर के समीप लगे मेले को देखने के लिए सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान दुर्गागंज की ओर से आ रहीं एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उसे टक्कर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी की शिवांशी लगभग 30 फीट ऊपर जाकर नीचे गिरी और फिर उसने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। शिवांशी की मौत से नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। लोगों ने जिला प्रशासन से बाजार में गति अवरोधक बनाने, अतिक्रमण हटवाने और मृतक आश्रित को मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर पहुंचे सीओ भदोही प्रयांक जैन, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, दुर्गागंज रामजी यादव ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर चक्काजाम समाप्त कराया। बताया जा रहा है कि शिवांशी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते थे। सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि बोलेरो कार का नंबर मिलने पर मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed