फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   body of sweeper found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिला सफाई कर्मचारी का शव

Tue, 07 Sep 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
body of sweeper found on railway track
औराई थाना क्षेत्र में गोरी-नेवढ़िया गांव के सामने मंगलवार की सुबह खमरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी अजय (30) का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद किया। करीब दो घंटे तक शव वहीं पड़ा रहा। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि चार वर्ष पहले नगर पंचायत खमरिया में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात रहे सुभाष की मौत होने पर अजय को नौकरी मिली थी। तब से अब तक अजय तीन बच्चों का पिता बनकर परिवार के साथ जीवन-यापन कर रहा था। गोरी-नेवढ़िया गांव के ग्रामीणों के अनुसर, सुबह लगभग 10 बजे लोग रेलवे लाइन की ओर गए थे। उसी समय अजय के शव पर नजर पड़ी। आशंका जतायी गई कि किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है। मौके पर जुटी भीड़ ने अधिशासी अधिकारी खमरिया को सूचना दी। उधर, घटना के करीब घंटे भर बाद भी पुलिस का कोई नहीं पहुंचा। हालांकि करीब 12 बजे सिविल पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद उप निरीक्षक को भेजा गया था। बताया कि अजय किन परिस्थितियों में रेलवे लाइन तक पहुंचा था इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed