फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Body of a young man found under a tree near Dei Mai; injury marks observed on the face.

Bhadohi News: देई माई के पास पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, चेहरे पर मिले चोट के निशान

Mon, 27 Jul 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found under a tree near Dei Mai; injury marks observed on the face.
क्षेत्र के कसारा गांव की आबादी से 100 मीटर दूर स्थित देई माई के स्थान पर रविवार दोपहर युवक का शव मिला। चेहरे पर चोट के निशान थे और चबूतरे पर खून के धब्बे थे। दोपहर 2:30 बजे गांव के बच्चे बकरी चराने पहुंचे तो शव देखा शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने ग्रामीणों को बुलाकर पूछताछ की और शव की पहचान कराई, लेकिन युवक गांव और आसपास के इलाके का नहीं था। पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि ये हादसा हो सकता है। क्योंकि चबूतरे पर किनारे के हिस्से में खून के निशान हैं। युवक चबूतरे पर चढ़ा होगा और अनियंत्रित होकर गिरने से चेहरे पर चोट लगने के कारण नीचे गिरकर मौत हो गई होगी। हालांकि शव को जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद सही कारण पता चल सकेगा। शव की शिनाख्त के लिए जिले के सभी थानों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed