फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bodies found in wells revealed , accused arrested

कुएं में मिली शव का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Apr 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 01 Apr 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
  Bodies found in wells revealed , accused arrested
 अभियुक्त गांव निवासी तेजबली मौर्य है, जिस पर पैसे के लेन देने का विवाद होने के बाद घटना को अंजाम देने का आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त साइकिल और राड बरामद किया है, हालांकि अभियुक्त ने घटना की वजह उसकी पुत्री से छेड़खानी करने पर हमला करना बताया है।


 पुलिस लाइन में मंगलवार को पत्रकार वार्ता में एसपी अनिल कुमार राय ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि सोनभद्र जिले के पन्नूूगंज थाना के रामगढ़ निवासी अनिरुद्ध मौर्य ने गोपीगंज थाना क्षेत्र के जखांव गांव निवासी तेजबली मौर्य को ट्रैक्टर लोन कराने के लिए दो लाख पांच हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन


लेकिन लोन नहीं होने पर पैसे वापस लेने के लिए वह 26 मार्च को तेजबली के यहां गया था। इसी दौरान पैसे के लेन देन को लेकर दोनों में विवाद हुआ और मौका देखकर तेजबली ने अनिरुद्ध की हत्या कर लाश गांव के ही एक कुएं में फेंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तीन दिन बाद कुएं से शव सड़ने की बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतक के पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई।

 इसके बाद मृतक के परिवार वालों से संपर्क करने के बाद उसके गोपीगंज में आने के बारे में जानकारी ली गई। इस मामले में तफ्तीश के बाद अभियुक्त अनिरुद्ध मौर्य को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया।


उसके घर से हत्या में प्रयुक्त हुई साइकिल और मृतक का मोबाइल सेट भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रिपोर्ट आने के बाद हत्या की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। एसपी ने घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा होने पर गोपीगंज थाने के एसओ रमेश चौबे और अन्य पुलिसकर्मियों को पुरस्कार स्वरूप 2500 रुपये देने की घोषणा की।

कर दिया। उसकी नीयत हत्या करने की नहीं थी। ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed