{"_id":"62321d3a5354ba18505a53bc","slug":"board-exam-district-divided-into-three-zones-and-10-sectors-bhadohi-news-vns6434683193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : तीन जोन और 10 सेक्टरों में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : तीन जोन और 10 सेक्टरों में बंटा जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिले को तीन जोन और 10 सेक्टरों में बांट दिया गया है। तीनों एसडीएम को जोनल और 10 जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद की निदेशक तनुजा त्रिपाठी को जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
कोरोना संक्रमण के कारण 2021 में परीक्षा नहीं हो सकी थी। पहली कक्षा से लेकर अगली कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया गया था। इस बार 24 मार्च से बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा में अब कुछ ही दिन बचे हैं। जिले में बनाए गए 90 केंद्रों पर 49 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को तीन जोन और 10 सेक्टरों में बांटा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि तीनों एसडीएम को जोनल और 10 जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र सामान्य श्रेणी में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद की तनुजा त्रिपाठी को पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया है। उधर, बोर्ड परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र सोमवार की शाम जिले में पहुंच गया। मंगलवार को पूरे दिन डीआईओएस कार्यालय में कर्मचारी उसे सूचीबद्ध करने में जुटे रहे। बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र प्रधानाचार्यों को दिया जाएगा। ताकि वे 20 से 21 मार्च तक वितरण कर सकें। चुनाव के कारण विलंब से प्रवेश पत्र आने से छात्र-छात्राओं संग अभिभावकों की चिंता बढ़ गई थी। डीआईओएस एनएल गुप्ता ने बताया कि बुधवार से प्रवेश पत्र का वितरण होगा। जिले में 24 मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले केंद्र व्यवस्थापकों पर कार्रवाई की जाएगी। अब सभी 90 केंद्रों की वेबकास्टिंग होगी। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज को कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से सभी केंद्रों में एक-एक कक्ष में होने वाली परीक्षा पर नजर रखी जा सकेगी। डीआईओएस ने बताया कि कंट्रोल रूम में नजर रखने के लिए एक-एक प्रभारियों की तैनाती की गई है। इसमें पहली पाली में विपिन कुमार के साथ अनिल कुमार पटेल, मोनिस हसन, इंद्रदेव, दूसरी पाली में कैलाशनाथ के साथ आलोक कुमार, अभिय तिवारी और विशाल की ड्यूटी लगाई गई है।