{"_id":"671969afe8f289913d0e60c8","slug":"bloody-clash-when-rickshaw-landed-in-the-field-12-injured-bhadohi-news-c-190-1-bal1001-125361-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: खेत में ईरिक्शा उतरने पर खूनी सघर्ष, 12 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: खेत में ईरिक्शा उतरने पर खूनी सघर्ष, 12 जख्मी
विज्ञापन
गाजीपाकड़ गांव में मंगलवार की देर शाम दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में 12 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
मंगलवार की रात गाजीपाकड़ गांव निवासी शैलेश उर्फ गुड्डू अपने ई-रिक्शा से घर जा रहा था। गांव के ही ललिता देवी पत्नी अवधेश राम के खेत में ई-रिक्शा चला गया। ललिता देवी व शैलेश में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। लेकिन कुछ देर में मामला शांत हो गया। दोनों पक्ष अपने घर चले गए। अवधेश राम अपने परिवार के साथ घर के आंगन में बैठे थे। तभी दूसरे पक्ष से जवाहर राम के साथ कुछ लोग लाठी-डंडे, फावड़ा लेकर पहंुचे और हमला कर दिया। इसमें अवधेश राम (50) उनकी पत्नी ललिता देवी (45), पुनीता (18) पुत्री राजकुमार, अखिलेश (16) पुत्र अवधेश राम, रंजना (14) पुत्री अवधेश राम व दूसरे पक्ष से उषा देवी (50) पत्नी विजय लाल, अमरेश राम (23) घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि गांव में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। अभी तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सड़क बनी होती तो नहीं होता विवाद
गांव के लोगों के अनुसार अगर ग्राम प्रधान की ओर से मार्ग का निर्माण करा दिया जाता तो झगड़े की नौबत ही नहीं आती। ग्राम प्रधान की ओर से सड़क के बीच में नाली ऊंची कर बना दिया गया है। इससे एक तरफ सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। उस मार्ग पर ई रिक्शा भी नहीं जा पा रहा है। मंगलवार को भी यही हुआ। बगल के खेत में एक पहिया चला गया। दोनों पक्षों में नाली व सड़क को लेकर हर समय मारपीट की घटना होती रहती है। पूर्व में कई बार मारपीट हो चुकी है। अवधेश के पिता श्यामलाल की 15 वर्ष पहले हत्या भी इसी रास्ते के विवाद में हुई थी।