फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Block chief election: Manish elected from Deegh, Priyanka elected from Abholi

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: डीघ से मनीष, अभोली से प्रियंका निर्वाचित

Sat, 10 Jul 2021 08:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Block chief election: Manish elected from Deegh, Priyanka elected from Abholi
जिले के अभोली और डीघ ब्लॉक में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक प्रमुख चुनाव संपन्न हो गया। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान जबकि उसके बाद मतगणना हुई। दोपहर बाद आए रिजल्ट में डीघ से निर्दल मनीष मिश्र को 78 जबकि निर्दल मनोज को 44 मत मिले। आठ मत अवैध होने से निरस्त हो गए। जबकि अभोली में भाजपा की प्रियंका बिंद ने निर्दल रानी सेठ को हराया। इस क्रम में मतगणना के बाद प्रियंका बिंद को 37 जबकि रानी को 22 मत मिले। हालांकि यहां पर भी चार मत अवैध होने से निरस्त घोषित कर दिए गए। निर्वाचित दोनों ब्लॉक प्रमुखों को कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉकों में चार से एक-एक प्रत्याशी होने से शुक्रवार को ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। जिसमें औराई से बृजमोहन मिश्र, ज्ञानपुर से भाजपा की आरती सिंह, भदोही से प्रियंका सिंह और सुरियावां से भाजपा प्रत्याशी अनीता गौतम निर्वाचित हुईं हैं। इसके बाद सभी की नजरें डीघ और अभोली ब्लॉक पर टिक गई थी। इस क्रम मेें शनिवार को सुबह से ही दोनों ब्लॉकों में सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी। 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। एक-एक कर क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉकों में पहुंचकर मतदान किया। दोपहर तीन बजे तक डीघ में 131 और अभोली में 63 मत पड़े। डीघ और अभोली के एआरओ की देखरेख में मतगणना शुरू हुई। आधे घंटे के अंदर दोनों ब्लॉक के नतीजे आ गए। डीघ में मनीष मिश्र और अभोली से प्रियंका बिंद निर्वाचित हुईं। जीत की खबर लगते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। डीघ में समर्थकों ने माला फूल पहनाकर पाचवीं बार प्रमुख बनें मनीष मिश्र का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर संजय कुमार यादव, रविशंकर पांडेय, देवी प्रसाद हलवाई, अजय सिंह, डॉ. अजीत सिंह, मिठाई लाल बिंद, मनोज चौहान, भोलानाथ यादव, सुरेश केसरवानी आदि रहे। अभोली में भाजपा नेता मनोज पाल और पूर्व प्रमुख संतोष सिंह के नेतृत्व में प्रियंका बिंद का स्वागत किया गया। इस मौके पर सुरेश बिंद, गजऊ शुक्ल, रवितोष बिंद, सुशील कुमार, गुलाबशंकर बिंद, प्रवेश बिंद, सुरेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed