फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Black band tied for restoration of old pension

Bhadohi News: पुरानी पेेंशन बहाली के लिए काली पट्टी बांधी

Tue, 02 Apr 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Black band tied for restoration of old pension
ज्ञानपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संगठन अटेवा से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों ने सोमवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर स्कूलों में विरोध जताया। काली पट्टी बांधकर बच्चों को पढ़ाया। जिला संरक्षक अनिल कुमार भट्ट ने कहा कि एक अप्रैल 2005 को पूरे प्रदेश के कर्मचारियों की पेंशन बंद करके जबरन न्यू पेंशन स्कीम थोपी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुकुल कुमार सिंह ने कहा कि न्यू पेंशन को लेकर अटेवा 2013 से अनवरत विरोध विभिन्न माध्यमों से करता आ रहा है। इसमें बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जिला संयोजिका शिल्पी अग्रवाल ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों पर जबरन थोपना संविधान का उल्लंघन है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नही हो जाती है, अटेवा निरंतर आवाज उठाता रहेगा। अटेवा एक ऐसा मंच है जो पेंशन की उम्मीदों को जिंदा रखे है। इस मौके पर लखिराज गुप्ता, इंद्रमणि मिश्रा, वीर बहादुर सिंह, अरुण कुमार पाठक, संध्या मौर्या, रूचि अग्रवाल, सूबेदार गौड़, तपन मौर्या, कपिल मिश्रा, नरेंद्र मौर्या, मुन्ना लाल यादव, राजेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed