फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP worker plucking mangoes from a tree dies after falling

Bhadohi News: पेड़ पर आम तोड़ रहे भाजपा कार्यकर्ता की गिरने से मौत

Sun, 30 Jun 2024 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
BJP worker plucking mangoes from a tree dies after falling
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के लखनो गांव में आम के पेड़ से गिरकर एक भाजपा नेता रूप से घायल हो गए। वाराणसी में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लखनो गांव निवासी जगदीश कुमार दुबे (48) भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। शुक्रवार की सुबह वे गांव के ही आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। इस बीच आम की डाली टूट गई और वह जमीन पर गिर गए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को रामपुर घाट पर उनके छोटे संतोष ने मुखाग्नि दी। दिनभर उनके भाई कोको दुबे, पप्पू दुबे, अनिल दुबे, गोपी दुबे, नितेश के आवास पर शुभचिंतकों ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed