{"_id":"6221164bee6ff472ef68e426","slug":"bjp-sp-and-bsp-have-failed-on-public-test-owaisi-bhadohi-news-vns6415213172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की कसौटी पर विफल हैं भाजपा, सपा और बसपा : ओवैसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की कसौटी पर विफल हैं भाजपा, सपा और बसपा : ओवैसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता की कसौटी पर विफल हो चुकी भाजपा, सपा और बसपा चुनाव में दूर-दूर तक नजर नहीं आएगी। ये बातें बृहस्पतिवार को औराई के जयरामपुर-माधोसिंह में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि चुनाव में एआईएमआईएम और जन अधिकार, भागीदारी परिवर्तन मोर्चा गठबंधन को सफलता मिली तो सहकारी चीनी मिल को चालू करवाने के लिए सदन की कार्यवाही को भी रोक दिया जाएगा। उनकी पार्टी रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं का हित देखकर विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों को मौका दिया है। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, अपराध को बढ़ावा देने वाले भाजपा, सपा, बसपा से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने मुजफ्फरनगर में 50 हजार लोगों के बेघर होने, मुस्लिम समाज के लोगों के शिक्षा में पिछड़ने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के अलावा क्षेत्र में हमारी हिस्सेदारी होनी चाहिए। कोई कहता है गर्मी निकाल दी जाएगी तो ऐसा बोलने वाले यह क्यों नहीं कहते कि गर्मी निकालने से पहले महंगाई, बेरोजगारी हटाई जाए। ओवैसी की लड़ाई संविधान में भरोसा रखने के लिए है। समर्थकों के पास अब विकल्प है। इसी विकल्प से जनहित की कसौटी को नहीं समझने वाले उखड़ जाएंगे।