फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP, SP and BSP have failed on public test: Owaisi

जनता की कसौटी पर विफल हैं भाजपा, सपा और बसपा : ओवैसी

Fri, 04 Mar 2022 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
BJP, SP and BSP have failed on public test: Owaisi
जनता की कसौटी पर विफल हो चुकी भाजपा, सपा और बसपा चुनाव में दूर-दूर तक नजर नहीं आएगी। ये बातें बृहस्पतिवार को औराई के जयरामपुर-माधोसिंह में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव में एआईएमआईएम और जन अधिकार, भागीदारी परिवर्तन मोर्चा गठबंधन को सफलता मिली तो सहकारी चीनी मिल को चालू करवाने के लिए सदन की कार्यवाही को भी रोक दिया जाएगा। उनकी पार्टी रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं का हित देखकर विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों को मौका दिया है। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, अपराध को बढ़ावा देने वाले भाजपा, सपा, बसपा से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने मुजफ्फरनगर में 50 हजार लोगों के बेघर होने, मुस्लिम समाज के लोगों के शिक्षा में पिछड़ने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के अलावा क्षेत्र में हमारी हिस्सेदारी होनी चाहिए। कोई कहता है गर्मी निकाल दी जाएगी तो ऐसा बोलने वाले यह क्यों नहीं कहते कि गर्मी निकालने से पहले महंगाई, बेरोजगारी हटाई जाए। ओवैसी की लड़ाई संविधान में भरोसा रखने के लिए है। समर्थकों के पास अब विकल्प है। इसी विकल्प से जनहित की कसौटी को नहीं समझने वाले उखड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed