{"_id":"61c08daf659aaa04f027394e","slug":"bjp-s-state-vice-president-dayashankar-said-bjp-government-will-be-formed-again-in-the-state-with-the-alliance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर बोले : गठबंधन से प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा की सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर बोले : गठबंधन से प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा की सरकार
Mon, 20 Dec 2021 07:35 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 20 Dec 2021 07:35 PM IST
सार
गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज, गोपीगंज के मैदान पर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की ओर से आयोजित जन चेतना महारैली को संबोधित कर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने रखे विचार
विज्ञापन
गोपीगंज के मैदान पर दयाशंकर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही के गोपीगंज में सहयोगी दलों से होने वाला गठबंधन विधानसभा चुनाव 2022 में बड़ी सफलता का गवाह बनेगा और प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। ये बातें सोमवार को गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज, गोपीगंज के मैदान पर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की ओर से आयोजित जन चेतना महारैली को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दलों के लोगों में इस बात को लेकर बेचैनी बढ़ गई है कि यदि भाजपा की सरकार फिर बनी तो आम जनता के साथ किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं को भड़काने वाले अपने सही जगह पहुंचाए जा सकते हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने समर्थकों को आश्वस्त किया कि 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के 27 वर्ष के सपने को पूरा होने में देर नहीं लगेगी, क्योंकि केंद्र और प्रदेश की सरकारें हर वर्ग को साथ लेकर चलने की समझदारी दिखा रही हैं, जो आने वाले समय में अलग परिणाम दिखाएगा। प्रगतिशील पार्टी को पूरी भागीदारी भी मिलेगी और हक-अधिकार छीनने वाले कहीं नजर नहीं आएंगे।
भाजपा को इस बात का गर्व है कि सबसे बड़े दल से गठबंधन कर चुनाव लड़ने का निर्णय समाज के हित में लिया गया है। इस मौके मुख्य अतिथि के अलावा प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद का माला पहनाकर स्वागत किया।