फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP MLAs' credibility increased with victory

Bhadohi News: जीत से भाजपा विधायकों की बढ़ी साख

Wed, 05 Jun 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
BJP MLAs' credibility increased with victory
भदोही लोकसभा सीट पर कमल खिलने से दो सपा विधायकों को झटका लगा है, जबकि भाजपा व सहयोगी विधायकों की साख बढ़ गई है। पांच विधानसभाओं में तीन पर सपा, जबकि एक पर भाजपा और एक पर निषाद पार्टी के विधायक हैं।
विज्ञापन

प्रतापपुर को छोड़कर कहीं से भी गठबंधन प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी बढ़त नहीं बना सके। अल्पसंख्यक बाहुल्य भदोही सीट पर भी भाजपा ने सपा को मात दे दिया। भदोही लोकसभा के पांच विधानसभा में जिले की ज्ञानपुर, औराई और भदोही और प्रयागराज की प्रतापपुर एवं हंडिया शामिल है।
विज्ञापन

हंडिया में सपा के हाकिम लाल बिंद, प्रतापपुर में सपा की विजमा यादव और भदोही में सपा के जाहिद बेग विधायक हैं, जबकि औराई में भाजपा के दीनानाथ भाष्कर, ज्ञानपुर में एनडीए के सहयोग निषाद पार्टी के विपुल दूबे विधायक हैं। चुनाव शुरू होने पर सभी पांचों विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई थी। मंगलवार को मतगणना खत्म होने पर भाजपा ने बाजी मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां-जहां गठबंधन प्रत्याशी को बढ़त मिलने की उम्मीद थी। वहां भी पार्टी कमाल नहीं कर पाई। ज्ञानपुर में भाजपा प्रत्याशी को 97 हजार 450 तो टीएमसी को 70 हजार 787 मत मिले। यहां से ही भाजपा ने करीब 26 हजार की लीड बना लिया। औराई में बीजेपी को 91 हजार से अधिक जबकि टीएमसी को 80 हजार, भदोही में उम्मीद के हिसाब से गठबंधन को मत नहीं मिला।

यहां पर भाजपा को 95 हजार से अधिक जबकि टीएमसी को 91 हजार 850 वोट मिले। हंडिया में भाजपा ने टीएमसी पर 15 हजार की लीड बनाई, हालांकि वह प्रतापपुर में सात हजार मतों से पीछे हो गई। ऐसे में गठबंधन प्रत्याशी को सिर्फ सपा विधायक विजमा यादव के क्षेत्र में ही भाजपा पर बढ़त बनाने का मौका मिला। हाकिम लाल बिंद और जाहिद बेग के क्षेत्र से वह चुनाव हार गए। इसी तरह औराई और ज्ञानपुर से भाजपा एवं गठबंधन के विधायक अपनी साख बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed