फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP MLA nephew withdraws nomination for District Panchayat President in bhadohi

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भदोही में भाजपा प्रत्याशी से पार्टी ने समर्थन वापस लिया, नाम वापसी के दिन बड़ा उलटफेर 

Tue, 29 Jun 2021 08:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 29 Jun 2021 08:40 PM IST
सार

भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी को वाकओवर मिलता दिख रहा है। सपा प्रत्याशी श्याम कुमारी की ओर से नामांकन न करने का भी फायदा भाजपा विधायक के भाई को मिल रहा है। 

विज्ञापन
BJP MLA nephew withdraws nomination for District Panchayat President in bhadohi
भदोही: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमित सिंह और अनिरुद्ध त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नाम वापसी के दिन मंगलवार को जिले की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ। भाजपा प्रत्याशी अमित सिंह से पार्टी ने समर्थन वापस ले लिया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने इसकी घोषणा की। इससे भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी को वाकओवर मिलता दिख रहा है। 

विज्ञापन


जिले के सबसे बड़े सदन में पहुंचने के लिए करीब महीने भर से सियासत गर्म चल रही थी। भाजपा प्रत्याशी अमित सिंह और भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी के बीच जद्दोजहद चल रही थी, लेकिन मंगलवार को नाम वापसी के दिन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ा फैसला लिया। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर भाजपा प्रत्याशी अमित सिंह से समर्थन वापस ले लिया गया। जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी पुष्टि की। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने अमित सिंह से पर्चा वापस लेने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माने, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के समर्थन वापस लेने से विधायक के भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी को वाकओवर मिल गया। अब उनका अध्यक्ष बनना करीब-करीब तय है। तीन जुलाई को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होना है। माना जा रहा है कि तीन जुलाई को सिर्फ औपचारिकता बाकी रह गई है। बताते चलें कि 1994 में जनपद सृजन के बाद 1995 में जिला पंचायत का गठन हुआ। वर्ष 2010 से 2012 में बसपा की श्यामला सरोज को छोड़ दिया जाए तो 23 साल तक अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा का ही कब्जा रहा। सपा प्रत्याशी श्याम कुमारी की ओर से नामांकन न करने का भी फायदा भाजपा विधायक के भाई को मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed