फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP leader alleges mental harassment and domestic violence against her husband

Bhadohi News: भाजपा नेत्री ने पति के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना व घरेलू हिंसा लगाया आरोप

Wed, 11 Dec 2024 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
BJP leader alleges mental harassment and domestic violence against her husband
-पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

ज्ञानपुर। भाजपा नेत्री सरिता गुप्ता ने अपने पति के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी तहरीर पर उनके पति के खिलाफ गोपीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। गोपीगंज, सोनखरी निवासी भाजपा नेत्री ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी शादी 1998 में हुई थी। दोनों को एक पुत्र को दो बेटी हैं। आरोप लगाया कि उनके पति दहेज के लोभी थे। जिसके कारण विवाह के बाद भी उनके पिता उनका सारा खर्च देखते थे। 2019 में उनकी मौत के बाद सारा खर्च देना बंद हो गया। जिसके बाद उनकी मां ने उनके पति को दो करोड़ रुपये और आभूषण व अन्य सामान व्यवसाय करने को दिए और अचल संपत्ति उन्हें दी। इसके बाद भी उनके पति उन्हें लगातार पैसों की मांग करते रहे और उन्हें प्रताड़ित करते रहे। आरोप लगाया कि 27 अगस्त को उन्होंने लाइसेंसी बंदूक से उन्हें धमकाया। जिसके बाद वे घर छोड़कर अपने मामी के यहां चली गई। कहा कि सोमवार को वे इलाहाबाद से लौट रही थी। जहां गोपीगंज में उनके पति ने उनकी गाड़ी हमला बोल दिया। भीड़ जुटने पर वे भाग गए। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने उनके पति गगन गुप्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed