{"_id":"5da755cb8ebc3e0164408b22","slug":"bjp-government-pledging-the-country-cpi-m-bhadohi-news-vns489464255","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को गिरवी रख रही भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को गिरवी रख रही भाजपा सरकार
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी और आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। केंद्र सरकार पर देश के खजाने को कुछ कारपोरेट कंपनियों के हाथ देने का आरोप लगाते हुए डीएम को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के सचिव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश की आर्थिक स्थिति दिन ब दिन बदतर होती जा रही है। किसान, जवान, व्यापारियों के साथ समाज का हर वर्ग परेशान हो गया है। कहा कि रिजर्व बैंक से लिए गए एक लाख 76 हजार करोड़ रुपये को रोजगार बढ़ाने में लगाया जाना चाहिए, उसे कारपोरेट घरानों को न दिया जाए। मजदूरों को 18 हजार प्रतिमाह वेतन, आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने, कोयला और रक्षा क्षेत्र में सौ फीसदी एफडीआई खत्म करने, मनरेगा का बजट बढ़ाने के साथ ही मजदूरों को कम से कम 200 दिन काम दिलाने, जिले की खराब सड़कों को सही कराने, जल निकासी की व्यवस्था और क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा किसानों को देने की मांग की गई। झांसी में पुष्पेंद्र यादव और उन्नाव में बृजपाल मौर्य की पुलिस हिरासत में मौत की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर इंद्रदेव पाल, रमापति यादव, कैलाशनाथ बिंद, मुरलीधर पाल, प्रेम बहादुर, बनारसी सोनकर, धर्मराज गौतम, कबूतरा देवी, राजनाथ गौतम आदि मौजूद रहे।