फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP government freed the state from goons, mafia: Nandi

भाजपा सरकार ने प्रदेश को गुंडों, माफिया से मुक्त कराया : नंदी

Sun, 26 Dec 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP government freed the state from goons, mafia: Nandi
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को गुंडों और माफिया से मुक्त कराने का काम किया है। गुंडे जेल चले गए। आज प्रदेश गुंडों, माफिया से मुक्त है। प्रदेश में भयमुक्त वातावरण है। व्यापार खूब तरक्की कर रहा है। व्यापार को और और तेज तरक्की कैसे मिले, इसको लेकर आठ जनवरी को कानपुर में व्यापारियों का बड़ा कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन

भदोही के दरोपुर रामलीला मैदान में आए कैबिनेट मंत्री ने आधे घंटे के संबोधन में सपा, बसपा पर हमला बोला। कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी करना, दंगा कराना, दंगाई अपना अधिकार मानते थे। आरोप लगाया कि उनको सरकार का संरक्षण प्राप्त था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रदेश को गुंडो और माफिया से मुक्त करने का काम किया। गुंडे जेल चले गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पांच लाख लोगों को नौकरी मिली, जबकि सपा की सरकार में एक जाति विशेष के लोगों को भी नहीं छोड़ा गया। उनसे भी 10 लाख रुपये लेकर नौकरी दी गई। बसपा में दलितों को भी पैसे देकर नौकरी दी गई। हमारी सरकार में सभी जाति व धर्म के लोगों को बिना किसी रिश्वत के नौकरी दी गई। इससे पहले नगर पालिका चेयरमैन अशोक जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिह्न दिया गया। संचालन विनीत बरनवाल ने किया। इस मौके पर दिलीप गुप्ता, सतीश गांधी, घनश्याम दास गुप्ता, मूल चंद्र साहू, पप्पू तिवारी, संगीता खन्ना, लालता सोनकर, पूनम गुप्ता, आशीष जायसवाल, राकेश गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, जयकुमार राय, हीरालाल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed