फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP Gaddi Chhod Padyatra took out

भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा निकाली

Wed, 11 Aug 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP Gaddi Chhod Padyatra took out
भदोही शहर में भाजपा गद्दी छोड़ा पदयात्रा निकाले कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : BHADOHI
भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माबूद खान के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेसजनों ने शहर में भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा निकाली। सुबह 11 बजे पदयात्रा पकरी तिराहे से निकली और मर्यादपट्टी स्थित रामलीला मैदान जाकर समाप्त हुई। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि सरकार पूरी तरह से असफल हो चुकी है। साढे 4 वर्षों में कोई भी काम जमीन पर नहीं दिखा। सारे वादे खोखले साबित हुए। जिलाध्यक्ष माबूद खां ने कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में जो कुछ बनाया उसे यह सरकार एक एक कर बेच रही है और इसे विकास कह कर अपनी पीठ थपथपा रही है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नाजिम अली व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि अब चुनाव का समय आ रहा है तो सरकार जनता को धार्मिक मुद्दों में उलझा रही है। महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकला देवी पुष्कर ने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिला अपराध के प्रति प्रदेश सरकार संवेदनशील नहीं है। पदयात्रा में मुशीर इकबाल, करमचंद बिंद, निजामुद्दीन, स्वालेह अंसारी, प्रेम बिहारी उपाध्याय, संजीव दुबे, मसूद आलम, राजेश्वर दुबे, रमेश बिंद, समद अंसारी, राजेश पासी, विष्णु श्रीवास्तव, अवधेश पाल, चिंटू शुक्ला, अफसर हाशमी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed