{"_id":"5e0a45b28ebc3e87e4330fe0","slug":"bitter-cold-bhadohi-news-vns5025433149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके का ठंड में अलाव नाकाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके का ठंड में अलाव नाकाफी
विज्ञापन
भदोही। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से निजात नहीं मिल सकी है। ठंड के तेवर रात से ही दिखने शुरू हो गए थे। भोर में कोहरे की मोटी चादर और हवाओं ने ठंड को शीतलहर में बदल दिया। ठंड का आलम देख लोग लोग घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। इस आलम में गरीब और निर्धन अलाव के आगे बैठकर रात बिताने को मजबूर हैं। नगर पालिका और तहसील प्रशासन द्वारा जलवाया जा रहा अलाव नाकाफी साबित हो रहा है। अधिकतर स्थानों पर लोगों को खुद अलाव की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
इस ठंड की खास बात यह है कि पालिका और तहसील प्रशासन अलाव की समुचित व्यवस्था कराने के दावे कर रहे हैं। यदि सड़कों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर देखे तो अधिसंख्य स्थानों पर अलाव जल रहे हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि इसमे अधिकतर की व्यवस्था लोगों ने खुद कराए हैं। मर्यादपट्टी से लेकर रजपूरा चौराहे तथा नेशनल कालेज तिराहे तक तथा इंदिरा मिल चौराहे से लेकर चौरी रोड व स्टेशन रोड होते हुए पकरी तिराहे पर 6 दर्जन स्थानों पर अलाव जलते मिले, लेकिन इनमें दस स्थानों पर ही नगर पालिका और तहसील ने व्यवस्था कराई है।
चौरी रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में एक जगह, महाजारा बलवंत सिंह अस्पताल के गेट पर, भदोही रेलवे स्टेशन के बाहर, अजिमुल्लाह चौराहा, इंदिरा मिल चौराहा, विवेकानंद चौराहा, रजपूरा चौराहों पर अलाव की व्यवस्था है जो नाकाफी सिद्ध हो रहा है। एमबीएस अस्पताल और सीएचसी प्रांगण इतने बड़े हैं कि वहां और अलाव की व्यवस्था होनी चाहिए।