{"_id":"675a834210b8adf8580b9fe7","slug":"bike-traffic-started-on-pipa-bridge-still-waiting-for-big-vehicles-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-119988-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पीपा पुल पर बाइक का आवागमन शुरू, बड़े वाहनों के लिए अभी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पीपा पुल पर बाइक का आवागमन शुरू, बड़े वाहनों के लिए अभी इंतजार
विज्ञापन
रामपुर घाट पर बने पीपा पुल पर बुधवार से आवागमन शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी केवल बाइक और पैदल चालकों के लिए आवागमन शुरू किया गया है। चार पहिया वाहन चालकों को अब भी सड़क मार्ग से ही मिर्जापुर जाना होगा। कार्यदायी संस्था के अनुसार पीपा पुल में अभी कुछ काम शेष है। चार से पांच दिनों में उसे पूरा कर लिया जाएगा।
जिले में तीन गंगा घाटों पर पीपा पुल बना हुआ है। जिसमें रामपुर, डेंगुरपुर और सीतामढ़ी शामिल हैं। रामपुर और डेंगुरपुर पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग भदोही और सीतामढ़ी पर मिर्जापुर पीडब्ल्यूडी करती है। हर साल मानसून सीजन शुरू होने से पहले पीपा पुल को तोड़ दिया जाता है।
इस बार गंगा का जलस्तर कम न होने और पीपा कम पड़ जाने के कारण पीपा पुल का संचालन समय से नहीं हो सका है। रामपुर घाट पर पीपा पुल का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। पुल पर कुछ चकरप्लेट नहीं बिछाए गए हैं। इस कारण अभी चार पहिया वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं दी गई है।