फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike riding miscreants looted one and a half lakh rupees by shooting a bank friend

Bhadohi: बैंक मित्र को गोली मारकर बाइक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूटे, हालत गंभीर

Tue, 26 Jul 2022 06:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 26 Jul 2022 06:47 PM IST
सार

भदोही में सुरियावां थानाक्षेत्र के मऊरामशाला के समीप बदमाशों ने बैंक मित्र को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने उसे सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
Bike riding miscreants looted one and a half lakh rupees by shooting a bank friend
घायल बैंक मित्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही में सुरियावां थानाक्षेत्र के मऊरामशाला के समीप मंगलवार को बदमाशों ने फीनो संचालक बैंक मित्र को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने घायल बैंक मित्र को सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बैंक मित्र के हाथ में गोली लगी है।

विज्ञापन


नवादा रोही गांव निवासी विनोद दूबे (42) यूनियन बैंक की ज्ञानपुर शाखा से बैंक मित्र है। मंगलवार को वह बैंक से पैसा निकालकर अपने घर वापस आ रहे थे। मऊरामशाला के समीप पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और बैग छीनने लगे। विनोद ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी जो उसके हाथ में लग गई।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से वह सुरियावां थाने पहुंचे। जहां थाना प्रभारी ने सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया। हाथ में गोली फंसने के कारण बैंक मित्र को जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर किया गया। थाना प्रभारी विश्वजीत राय ने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed