{"_id":"6216855bf4d54147f00a163b","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-bhadohi-news-vns6401321174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक स्थान पर बाइक सवार जावेद अली (31) निवासी जेठूपुर, औराई की मौत हो गई। दो अन्य स्थानों पर वाहन अनियंत्रित होकर पलटने और एक-दूसरे की हुई टक्कर में चालक व खलासी बाल-बाल बच गए।
पहली दुर्घटना औराई थाना क्षेत्र के माधोसिंह बाजार में मंगलवार की रात हुई। जेठूपुर निवासी पोड़ई के पुत्र जावेद नई बाइक खरीदे थे। जिसे लेकर वह दिन में गोपीगंज गए थे। देर शाम लौटते समय वे माधोसिंह बाजार में चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने जावेद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दूसरी घटना ऊंज थाना क्षेत्र के कुरमैचा गांव में हुई। यहां एक निजी स्कूल के वाहन का चालक बच्चों को पहुंचाने गया था। लौटते समय अनियंत्रित होकर वाहन खेत में पलट गया। तीसरी दुर्घटना चौरी थाना क्षेत्र में भदोही-वाराणसी मार्ग पर ब्रह्माश्रम के पास कार और बस की टक्कर के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि एक-दूसरे छोर से आ रहे दोनों वाहन जैसे ही ब्रह्माश्रम पहुंच,े आमने-सामने टक्कर हो गई। चालक की सूझबूझ से कार सवार बच गए और बस लेकर चालक भाग निकला।