फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike rider dies after colliding with tree

पेड़ से टकराकर गिरे बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 06 May 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with tree
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के चकिया बनकट गांव में जंगीगंज धनतुलसी मुख्य सड़क पर शुक्रवार को हुई दुर्घटना में बहपूरा के पूर्व प्रधान विनोद दुबे के 19 वर्षीय पुत्र प्रशांत दुबे की मौत हो गई। वह बाइक से अपने घर बहपूरा जा रहा था। जैसे ही चकिया बनकट गांव के पास पहुंचा उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वर्ष उसने इंटर की परीक्षा दिया है। परिजनों ने बताया कि प्रशांत अपने दो दोस्तों के साथ सीतामढ़ी की ओर गया था। दिन में लगभग तीन बजे वह अपने घर बहपूरा की ओर जा रहा था कि उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। उसके सिर में गंभीर चोट आने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। सूचना पर परिजन घटनास्थल पहुंच गए और एम्बुलेंस से उसे डीघ सीएचसी ले गए, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। प्रशांत दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। मौत की खबर सुनकर कोनिया क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मां कंचन देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता व पूर्व प्रधान विनोद दूबे मुम्बईगए हैं। सूचना पर वह घर के लिए निकल चुके हैं। चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी आशीष सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तब तक परिजन अस्पताल ले जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed