{"_id":"c9a100b38220f56840e7021d033a0910","slug":"bielo-observers-will-act-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ, पर्यवेक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ, पर्यवेक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Jul 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार को तहसील हुई बैठक में उपजिलाधिकारी, रामजी लाल ने उपस्थित सुपरवाइजरों और बीएलओ को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराएं।
उन्होंने बैठक में अनुपस्थित 18 सुपरवाइजरों और 33 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा है।
समीक्षा के दौरान वोटर लिस्ट तैयार करने, फर्जी नाम काटने, नाम जोड़ने का अभियान की प्रगति देखी।
कहा प्रशासन ने यह कार्य हर हाल में 13 जुलाई तक कर लेने के दिशा निर्देश दिए हैं। इस पर सख्ती के बाद भी बीएलओ और सुपरवाइजरों की लापरवाही सामने आई है।
बैठक में एसडीएम ने आधा काम भी नहीं होने का संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि गिने चुने कर्मचारियों का कार्य संतोषजनक है उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि प्रगति रिपोर्ट सौंपे और 13 तक हर हाल में कार्य पूर्ण कर दिखाएं। बैठक में तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता मौजूद रहे।