फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bida owes Rs 2.86 crore to allottees

Bhadohi News: बीडा का आवंटियों पर 2.86 करोड़ रुपये बकाया

Tue, 18 Jul 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bida owes Rs 2.86 crore to allottees
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का नगर में विभिन्न योजनाओं में आवंटियों के ऊपर 2.86 करोड़ का बकाया हो चुका है। आवंटियों पर लगातार बढ़ते सर्विस चार्ज के कारण बीडा को तमाम कार्य करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण जमुनीपुर, रजपूरा, हरियांव, पिपरिस में आवासीय कालोनियां बनी हैं। इसके अलावा कार्पेट सिटी, निर्यात भवन, बीडा मार्ट का निर्माण भी बीडा ने ही कराया है। इन योजनाओं में लोगों को साफ सफाई, पेयजल, सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था आदि की जिम्मेदारी बीडा देखती है। इसके एवज में बीडा की ओर से बीडा 1585 रुपये वार्षिक से लेकर 6535 रुपये वार्षिक सर्विस चार्ज वसूला जाता है, लेकिन यह सर्विस चार्ज वसूलना बीडा के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत बीडा के 3400 से 3500 आवंटी हैं। जिसमें तमाम ऐसे हैं, जो सर्विस चार्ज नहीं भरते हैँ। जिसका खामियाजा यह है कि अब तक बीते वित्तीय वर्ष तक आवंटियों के ऊपर बीडा का 2.86 करोड़ रुपये बकाया हो चुका है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि जब तक बीडा इसमें कुछ वसूल पाती है, तब तक बकाया और भी बढ़ चुका होता है। ऐसे में अब बीडा सर्विस चार्ज की वसूली के कोई सख्त कदम उठा सकती है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
2017-18 के बाद से नहीं बढ़ा सर्विस चार्ज
भदोही। बीडा के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि 31 मार्च 2023 को उसका कुल सर्विस चार्ज बकाया 2.86 करोड़ हो गया है। बताया कि कोविड के पूर्व तक वसूली के लिए आरसी भी जारी की जाती थी, लेकिन उसके बाद से आरसी काटने से हम लोग परहेज करते रहे, लेकिन देखा जा रहा है कि लोगों को सेवाएं तो चाहिए लेकिन सर्विस चार्ज नहीं देना चाहते। जबकि वर्ष 2017-18 के बाद से सर्विस चार्ज की दरें नहीं बढ़ी हैं। बताया कि 2022-23 वित्त वर्ष में बीडा ने लोगों को दी जा रही सेवाओं पर 3 करोड़ खर्च किए बदले में केवल 1.18 करोड़ की ही वसूल कर पाई। कहा इससे हमें कोलानियों में पार्कों के रखरखाव समेत अन्य बुनियादी सेवाएं दे पाने में दिक्कत हो रही है। कहा कि यदि लोगों ने सर्विस चार्ज नहीं दिया तो कड़े कदम उठाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed