{"_id":"60392db98ebc3ee9061a2235","slug":"bhoomdhari-land-continues-to-be-occupied-police-not-reached-bhadohi-news-vns576984577","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिधरी जमीन पर होता रहा कब्जा, नहीं पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिधरी जमीन पर होता रहा कब्जा, नहीं पहुंची पुलिस
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज कोतवाली के बैदाखास गांव में पीड़ित की जमीन पर दबंगों कब्जा कर लिया। शुक्रवार को पीड़ित न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाता ही रह गया। सुबह से शाम हो गई लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
पीड़ित हरिहर चौरसिया ने बताया कि कोतवाली से लगायत तहसील मंडलायुक्त, डीएम, एसडीएम, एसपी को प्रार्थनापत्र देकर एक सप्ताह से गुहार लगा रहे हैं लेकिन न्याय नहीं मिला है। मनबढ़ विपक्षी भूमिधरी जमीन पर निर्माण करा रहे हैं। बताया कि शुक्रवार की सुबह कोतवाली में अवैध कब्जे की शिकायत की। पुलिस अवैध कब्जा को रोकवाने के लिए चली लेकिन मौके पर तब तक नहीं पहुंची जब तक कब्जा करने वालों का मकसद पूरा नहीं हो गया। जब घटना के संबंध में सीओ सदर भूषण वर्मा, एएसपी आरके वर्मा और एसडीएम चंद्रशेखर राम से प्रभावी कार्रवाई करने की बात कहीं गई तो दोनों पुलिस अफसर ने कहा कि वो छुट्टी पर हैं। जबकि एसडीएम ने कार्यालय खुलने पर कोई कदम उठाने की बात कही। वहीं पीड़ित की मां शकुंतला देवी ने डीएम आर्यका अखौरी और एसपी रामबदन सिंह को फोन कर हकीकत बताई बावजूद इसके पुलिस के रवैये में बदलाव नहीं आया।
हरिहर ने कहा कि जब वह विरोध करता है तब उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। दो दिन में अधिकारी मौके की जांच कर न्याय नहीं दिलाया तो वह परिजनों के साथ डीएम आवास पर अनशन के लिए बाध्य होगा। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि पीड़ित का फोन पर कोतवाल केके सिंह को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया जा चुका है।