{"_id":"5da4b4d18ebc3e93b24e498e","slug":"bhart-milap-bhadohi-news-vns489059920","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों भाइयों का मिलन देख सजल हुई आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों भाइयों का मिलन देख सजल हुई आंखें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई। उगापुर बाजार का ऐतिहासिक भरतमिलाप रविवार की रात परंपरागत ढंग से संपन्न हो गया। फूलों से सुसज्जित भव्य मंच पर अर्ध रात्रि के बाद चारों भाईयों का मिलन होते ही मेला क्षेत्र जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। पूरी रात चले जागरण कार्यक्रमों से मेला गुलजार बना रहा और मीना बाजार समेत तरह-तरह की सजीं दुकानों पर लोगों ने पहुंच कर खरीदारी की गई।
रामलीला समिति की ओर से दिन भर चले सजावट आदि कार्यों को पूरा कर शाम लगभग छह बजे से मेला का शुभारंभ कराया गया। देर शाम तक मेलार्थियों की भारी भीड़ जुट गई थी। मिलन के बाद दो दर्जन से अधिक लाग-विमानों- झांकियों का भव्य प्रदर्शन आकर्षण के केंद्र बने रहे। मेला क्षेत्र में नौटंकी, बिरहा,आर्केस्ट्रा आदि कार्यक्रमों की धूम रही। लाग-विमान में प्रथम पुरस्कार के रुप में कलर टीवी गोवर्धन पर्वत की भव्य झांकी ज्ञानपुर को, दूसरा पुरस्कार स्टील की बड़ी अलमारी नवदुर्गा भोला हाशमी-ज्ञानपुर, तृतीय पुरस्कार कूलर महिषासुर वध बबलू मिस्त्री-ज्ञानपुर जबकि अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। भरत मिलाप को संपन्न कराने में डॉ. सीपी मिश्रा, इंद्रदेव उर्फ ललन सिंह, जटाशंकर मिश्र, राकेश सोनकर, देवेंद्र तिवारी, आनंद जायसवाल, विनय उपाध्याय, नीरज सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।