{"_id":"62474bb615bd2560f04e8867","slug":"bhadohi-tops-in-rv-s-response-time-team-reached-in-8-33-minutes-bhadohi-news-vns646129560","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरवी के रिस्पांस टाइम में भदोही अव्वल, 8.33 मिनट में पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरवी के रिस्पांस टाइम में भदोही अव्वल, 8.33 मिनट में पहुंची टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भदोही जिले की पीआरवी यानी पुलिस रिस्पांस व्हीकल मार्च के महीने में पूर्वांचल भर में अव्वल रही है। यहां की डायल 112 टीम के घटनास्थल पर पहुंचने का औसत समय 8 मिनट 33 सेकेंड रहा है। रिपोर्ट मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पूरी टीम को बधाई दी है। कहा कि इसे बरकरार रखने की जरूरत है।
वाराणसी जोन के विभिन्न जनपदों की रिस्पांस टाइम पर गौर करें तो आजमगढ़ रेंज के आजमगढ़ जिले की रिस्पांस टाइम 10.19 मिनट है तो वहीं बलिया और मऊ की क्रमश: 16.05 व 11.09 मिनट है। इसी तरह वाराणसी रेंज के चंदौली का औसत समय 13.35 मिनट, गाजीपुर का 11.47 मिनट, जौनपुर का 9.14 मिनट और वाराणसी का 12.01 मिनट रहा है।
वहीं मिर्जापुर रेंज में मिर्जापुर का 15.34 मिनट, सोनभद्र का 13.49 मिनट और भदोही जिले का औसत रिस्पांस टाइम 8.33 मिनट रहा। यहां शहरी क्षेत्र में आठ मिनट 29 सेकेंड में और ग्रामीण क्षेत्र में आठ मिनट 37 सेकेंड में पीआरवी वैन पहुंची। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि भदोही जिले का रिस्पांस टाइम अच्छा रहा है। यहां आठ मिनट 33 सेकेंड का औसत समय लेकर डायल 112 के वाहन मौके पर पहुंचे हैं। पीआरवी के सभी लोगों को निर्देश दिया गया है कि इस परफार्मेंस को बरकरार रखें। कहा कि सतत निगरानी और डायल 112 में लगे जवानों की सक्रियता से ऐसा हुआ है। एसपी ने बताया कि जिले में एक माह के भीतर कुल 3403 इवेंट आए।