{"_id":"62e193a7f80fe30fd3283489","slug":"bhadohi-the-rewarded-son-of-former-mla-vishnu-will-be-produced-today-bhadohi-news-vns6662205135","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पूर्व विधायक के इनामी बेटे विष्णु मिश्र की आज पेशी, हाई सिक्योरिटी के बीच लाया गया भदोही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पूर्व विधायक के इनामी बेटे विष्णु मिश्र की आज पेशी, हाई सिक्योरिटी के बीच लाया गया भदोही
Thu, 28 Jul 2022 10:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:31 AM IST
सार
पूर्व विधायक विजय मिश्र के आरोपी बेटे विष्णु मिश्र को कड़ी सुरक्षा के बीच वाराणसी एसटीएफ भदोही लेकर पहुंची। आज अदालत में उसकी पेशी होगी।
विज्ञापन
दो साल से फरार चल रहे विष्णु (काले टीशर्ट में) को लाया गया भदोही,
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व विधायक विजय मिश्र के दुष्कर्म के आरोपी बेटे विष्णु मिश्र को वाराणसी एसटीएफ बुधवार की रात करीब नौ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच भदोही लेकर पहुंची। यहां के गोपीगंज थाने में उसकी आमद करायी गई। पुलिस ने उसपर एक लाख का इनाम भी घोषित किया गया। बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाना है। उसे रविवार को एसटीएफ वाराणसी की टीम ने पुणे के हड़पसर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। वहां से ट्रांजिट रिमांड लेकर टीम भदोही आई है। प्रयागराज से विष्णु को लेकर एसटीएफ के रवाना होते ही गोपीगंज थाने की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पीएसी की तैनाती भी है। सूत्रों की मानें तो विष्णु मिश्र की आज न्यायालय में पेशी कराई जाएगी।
पूर्व विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने वर्ष 2020 में गोपीगंज थाने में तहरीर देकर विजय मिश्र, उनके पुत्र विष्णु मिश्र सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था। उसी साल सितंबर में वाराणसी की एक गायिका ने पूर्व विधायक, उनके पुत्र विष्णु मिश्र व पौत्र विकास मिश्र पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद तत्कालीन विधायक विजय मिश्र को मध्य प्रदेश की आगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बाद में विकास भी गिरफ्तार हो गया लेकिन विष्णु फरारी काटता रहा। उस पर पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। बावजूद इसके गिरफ्तारी न होने पर इनाम की धनराशि बढ़ाकर पचास हजार रुपये की गई। 22 जुलाई को इनाम की राशि एडीजी जोन वाराणसी ने बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी थी।