फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi The accused of robbery got shot in the encounter admitted to the hospital

Bhadohi: मुठभेड़ में लूट के आरोपी को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Tue, 12 Jul 2022 09:58 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 12 Jul 2022 09:58 AM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली कि आभूषण लूट के कुछ आरोपी भदोही के धौरहरा इलाके से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने तड़के नाकाबंदी कर दी। करीब साढ़े चार बजे तीन बदमाश आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने गोली चला दी। इसके बाद जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश घायल हो गया।

विज्ञापन
Bhadohi The accused of robbery got shot in the encounter admitted to the hospital
मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा के पास मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस और कुछ बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया और दो भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि आभूषण लूट के कुछ आरोपी भदोही के धौरहरा इलाके से गुजरने वाले हैं। उसी आधार पर पुलिस ने तड़के नाकाबंदी कर दी। करीब साढ़े चार बजे अलग-अलग बाइक से तीन बदमाश आते दिखे। शक के आधार पर जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशो ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जवाबी फायरिग में एक बदमाश मोहम्मद इकराम निवासी बड़ागांव जिला वाराणसी को पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। बाकी बदमाश फरार हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि इकराम के खिलाफ आजमगढ़, वाराणसी, भदोही सहित कुल छह जनपदों में लूट सहित 24 मुकदमे दर्ज हैं। उसका आपराधिक रिकार्ड अभी और खंगाला जा रहा है। घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed