{"_id":"5f8209548ebc3e9bf6236b27","slug":"bhadohi-sp-assured-action-after-raping-her-for-eight-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर आठ साल तक दुष्कर्म, भदोही एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर आठ साल तक दुष्कर्म, भदोही एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
Sun, 11 Oct 2020 12:49 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले की गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ आठ साल से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को मामला समाधान दिवस में एसपी रामबदन सिंह के सामने पहुंचा तो उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
वाराणसी निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी प्रदीप सिंह का पुत्र वीरेंद्र सिंह बनारस के एक होटल में कार्यरत था। जहां वह भी नौकरी करती थी। प्रदीप ने शादी का आश्वासन दिया और आठ साल तक दोनों लिव इन रिलेशन में रहे। आरोप लगाया कि वह जब शादी की बात करती तो प्रदीप कुछ माह बाद कहकर टाल देता।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व शादी से इंकार कर दिया और अब जान से मारने की धमकी दी जा रही। शनिवार को युवती अपने परिजनों के साथ युवक के गांव धमक पड़ी और डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को भी बुला लिया, लेकिन युवक के घर पर न मिलने पर वह अपने परिजनों सहित गोपीगंज कोतवाली पहुंच गई।
उसी दौरान समाधान दिवस पर पहुंचे एसपी के समक्ष उसने अपनी बात रखी। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने युवती को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा बनारस से मुकदमा लिखवा दीजिए। आपको यहां से हर संभव मदद मिलेगी। आश्वासन पर युवती अपने परिजनों सहित वाराणसी चली गई।
उसी दौरान समाधान दिवस पर पहुंचे एसपी के समक्ष उसने अपनी बात रखी। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने युवती को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा बनारस से मुकदमा लिखवा दीजिए। आपको यहां से हर संभव मदद मिलेगी। आश्वासन पर युवती अपने परिजनों सहित वाराणसी चली गई।