फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi's police got drone camera

भदोही की पुलिस को मिला ड्रोन कैमरा

Thu, 25 Feb 2021 05:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi's police got drone camera
ज्ञानपुर। जिले की पुलिस को शासन से एक ड्रोन कैमरा उपलब्ध कराया गया है। इससे आगामी त्योहारों संग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान निगरानी करने में पुलिस को काफी सहूलियत मिलेगी। इसके लिए बाकायदा दो पुलिसकर्मी लखनऊ से प्रशिक्षण लेकर आए। वहीं बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में ड्रोन कैमरा चलाने का रिहर्सल भी किया।
विज्ञापन

अभी तक जिले में होने वाले त्यौहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर किराए पर ड्रोन कैमरा लेकर पुलिस निगरानी करती थी, लेकिन शासन ने अब एक आधुनिक कैमरा उपलब्ध कराया है। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि सूबे के 30 जनपदों को पीएचक्यू ने ड्रोन कैमरा उपलब्ध कराया गया। उसी में जिले को भी ड्रोन कैमरा मिला है। एसपी ने बताया कि ड्रोन कैमरे को ठीक प्रकार से संचालित करने के लिए ऊंज थाने के पंकज कुमार मौर्य और औराई के विनोद कुमार को लखनऊ में सात दिवसीय प्रशिक्षण भी दिलाया गया है। ड्रोन कैमरे की खासियत है कि 20 फिट ऊंचाई में 200 मीटर की परिधि में काम करेगा। इस कैमरे को दिशा देने की जरूरत नहीं होगी। नेटवर्क डिवाइस काफी बेहतर है। कोहरे के समय में भी ड्रोन कैमरा पूरी तरह काम करेगा। कानून व्यवस्था की निगरानी करने में ड्रोन कैमरा बेहद कारगर होगा। महाशिवरात्रि सहित अन्य पर्वों पर उससे निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed