फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi's players waved their wings, got first place

भदोही के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, हासिल किया पहला स्थान

Thu, 16 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi's players waved their wings, got first place
नगर स्थित पुलिस लाइन में दो दिवसीय छठीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में भदोही को पहला स्थान मिला। सोनभद्र दूसरे और मिर्जापुर की टीम को तीसरा स्थान मिला। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इससे पहले हुए खेल में प्राथमिक बालक वर्ग में 50 और 100 मीटर दौड़ में मिर्जापुर के गौतम निषाद प्रथम स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में मिर्जापुर के मुकेश पाल, 400 मीटर दौड़ में भदोही के किशन यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में भदोही के शनि शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में भदोही निवासी आलिया, 100 मीटर दौड़ में सोनभद्र की मांती कुुमारी, 200 मीटर दौड़ में सोनभद्र की वंदना कुमारी, 400 मीटर दौड़ में मिर्जापुर निवासी अंजनी मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में भदोही की रूबी यादव प्रथम रहीं। कबड्डी में सोनभद्र और खो-खो में भदोही प्रथम स्थान पर रहा। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मिर्जापुर के दूधनाथ यादव, 200 मीटर दौड़ में भदोही के संदीप यादव, 400 मीटर दौड़ में भदोही के राहुल, 600 मीटर दौड़ में भदोही के विनोद प्रथम स्थान पर रहे । लंबी कूद में मिर्जापुर के करन, गोला में भदोही के अनिरुद्ध पटेल, डिस्कस थ्रो में भदोही के रोहित पाल प्रथम स्थान पर रहे। कुश्ती 25 प्लस में मिर्जापुुर के अर्पित यादव, 30-35 में सोनभद्र के अजय, 40-45 में सोनभद्र के बादल, 45 प्लस में भदोही के आदर्श ने जीत दर्ज की। बैडमिंटन सिंगल में सोनभद्र के राहुल, खो - खो में भदोही, योगा में सोनभद्र, जिमनास्टिक में सोनभद्र, फुटबॉल में भदोही अंत्याक्षरी में सोनभद्र, समूहगान में सोनभद्र, लोकगीत/ लोकनृत्य में सोनभद्र , एकांकी में सोनभद्र प्रथम स्थान पर रहा। इस मौके पर बीएसए बीएन सिंह के साथ बीएल पाल, संतोष सिंह, लालजी, रविंद्र शुक्ल, वेद प्रकाश यादव, सुमन केशरवानी, प्रतिभा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed