फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi's gang has leaked paper in UP Tate as well

यूपी टेट में भी पेपर लीक करा चुका है भदोही का गैंग

Fri, 05 Feb 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi's gang has leaked paper in UP Tate as well
ज्ञानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा हो या यूपी पुलिस की अथवा स्वास्थ्य विभाग या फिर कोई अन्य प्रतियोगी परीक्षा सॉल्वर गिरोह हर परीक्षा में सक्रिय रहता है। करीब साल भर पूर्व यूपी-टेट का पेपर लीक कराने के मामले में भदोही के साल्वर गिरोह का नाम सामने आ चुका है। इस मामले में पूर्व प्रधान सहित तीन आरोपी पकड़े गए थे। बृहस्पतिवार को सी-टेट पेपर लीक मामले में एक आरोपी के सुरियावां क्षेत्र के वीरमपुर से पकड़े जाने के बाद गिरोह एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन

सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने का दावा भले ही हो, लेकिन साल्वर गिरोह के चलते सरकार की मंशा पूरी नहीं हो पाती। भदोही सहित पूर्वांचल के कई जिलों में जालसाजों का बड़ा नेटवर्क फैला है। सी-टेट पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने वीरमपुर से अमर साहनी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी से यूपी-टेट के पेपर लीक की घटना फिर चर्चा में आ गई। करीब एक साल पूर्व शिक्षक पात्रता परीक्षा में औराई के एक इंटर कॉलेज से तीन सॉल्वर गिरफ्तार किए गए थे, जिनके तार बारीपुर के पूर्व प्रधान श्रवण दूबे से जुड़े बताए गए। छह माह पूर्व प्रयागराज की एसटीएफ ने सॉल्वर गिरोह के मास्टर माइंड श्रवण दुबे को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अब आरोपी जमानत पर बाहर आ चुके हैं। एएसपी आरके वर्मा ने कहा कि पेपर लीक करने वाले गिरोह पर पुलिस की हमेशा नजर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed