फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: One after the other, the train came out trampling 92 sheep, a mountain of sorrows broke down on the c

Bhadohi: एक के बाद एक 92 भेड़ों को रौंदते हुए निकल गई ट्रेन, पशुपालक पर टूटा दुखों का पहाड़

Fri, 28 Apr 2023 01:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 28 Apr 2023 01:05 PM IST
सार

औराई कोतवाली क्षेत्र के अहिमनपुर गांव निवासी बिरलु पाल उर्फ बैजनाथ भेड़ पालन कर पूरे परिवार की आजीविका चलाता था। हर रोज वह भेड़ों को स्टेशन की ओर चराने के लिए ले जाता था। शुक्रवार की सुबह भी वह भेड़ों को लेकर स्टेशनों की ओर चराने के लिए पहुंचा था। इस बीच प्रयागराज से वाराणसी की ओर से जा रही ट्रेन की आवाज सुनकर भेड़ों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
Bhadohi: One after the other, the train came out trampling 92 sheep, a mountain of sorrows broke down on the c
एक के बाद एक 92 भेड़ों को रौंदते हुए निकली गई ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानपुर में माधोसिंह-रामबागर रेलखंड पर अहिमनपुर स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रयागराज से वाराणसी जा रही ट्रेन की चपेट में आने से 92 भेड़ों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद भेड़ पालक और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार औराई कोतवाली क्षेत्र के अहिमनपुर गांव निवासी बिरलु पाल उर्फ बैजनाथ भेड़ पालन कर पूरे परिवार की आजीविका चलाता था। हर रोज वह भेड़ों को स्टेशन की ओर चराने के लिए ले जाता था। शुक्रवार की सुबह भी वह भेड़ों को लेकर स्टेशनों की ओर चराने के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ballia: 'वहां भूखे मरने की नौबत आ गई थी..चारों तरफ लूट मची हुई है', पढ़ें- सूडान से लौटे भारतीयों की आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच प्रयागराज से वाराणसी की ओर से जा रही ट्रेन की आवाज सुनकर भेड़ों में भगदड़ मच गई। भेड़ इधर-उधर भागने लगे। जब तक भेड़ पालक बिरजु उन्हें संभालता, तब तक एक के बाद एक 92 भेड़ों को रौंदते हुए ट्रेन निकल गई। दर्दनाक हादसे में भेड़ पालक की 92 भेड़ों की दर्दनाक मौत हो गई। भेड़ पालक की तीन बेटियां ही हैं। भेड़ पालन से ही उसके परिवार का खर्चा चलता था। हादसे के कारण उसपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने उसे मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed