फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi ganga yatra

गंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत

Wed, 29 Jan 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
bhadohi ganga yatra
लालानगर। गंगा यात्रा के लिए प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में निकले काफिले का गोपीगंज नगर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। छात्राओं ने प्रभारी मंत्री को तिलक लगाकर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद ने डेरवा शीतला घाट पर विधिवत गंगा पूजन कर गंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इसके पूर्व ज्ञानपुर से निकलर डेरवा गांव जाते समय काफिले का ककराही में प्रधान सतीश चंद पाठक के नेतृत्व में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रभारी मंत्री को तिलक लगाकर छात्राओं ने काफिले पर पुष्पवर्षा की। इसी प्रकार गोपपुर मोड़ पर रैपुरी गांव के ग्राम प्रधान कैलाशनाथ यादव के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ काफिले का स्वागत किया गया। स्वागत में प्रमुख रूप से बसंत बिंद, प्रधान सदाचरण पाल, सतेंद्र जायसवाल, अतुल पाठक, पिंटू, प्रियेश पाठक, अविनाश पाठक, आकाश जायसवाल, मिठाई यादव, सोनू पाठक, अनुज, सूर्यप्रकाश शैलेंद्र राजकुमार राकेश, नागेंद्र यादव, चंद्रेश, क्षिप्रा पांडेय, पूजा यादव, पूजा जायसवाल, पुष्पा अग्रवाल, सुमन, सीता, ममता देवी, रोशन, रामनरेश पाठक आदि रहे। स्वागत के दौरान सतेंद्र जायसवाल ने यथार्थ गीता भेंट की।
विज्ञापन

--
‘साहब! ई जनवरवन से हम लोग परेशान हई’
लालानगर। ककराही में गंगा यात्रा काफिले के स्वागत के दौरान प्रभारी मंत्री ने जब गांव की कुछ महिलाओं से पूछा कि सब ठीक है न! तो इस पर दर्जनों की संख्या में खड़ी गांव की महिलाओं के मुंह से यही निकला कि साहब! ई जनवरवन से हम लोग परेशान हई...एकरे बदे कुछ कई देत। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इसकी व्यवस्था कराई जा रही है। खास बात यह रही कि जब गंगा यात्रा का काफिला डेरवा की तरफ जा रहा था, उस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग और मिर्जापुर रोड पर बेसहारा मवेशियों की फौज भी सड़क पर टहलती दिखी। गौरतलब है कि इन दिनों ग्रामीण छुट्टा पशुओं की समस्या से खासे परेशान हैं। उनकी फसल पशु चट कर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: मंत्री
कौलापुर। गंगा यात्रा के दौरान प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद ने बेरासपुर में लोगों को संबोधित किया। सरकार की योजनाओं और गंगा की स्वच्छता जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि यह यात्रा गंगा की स्वच्छता के साथ-साथ गांव के पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने और योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए भी है। भदोही के विधायक रवींद्र त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। बेरासपुर के अलावा प्रभारी मंत्री ने गोपालपुर में भी ग्रामीणों को यात्रा के बारे में बताया। बिहरोजपुर, केदारपुर, दानीपट्टी, बदरी, पुरवां और सेमराध में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए यात्रा आगे बढ़ गई। सेमराध में ग्राम प्रधान रामबली सिंह ने जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद को माला पहनाकर स्वागत किया। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह रहा। सड़कों के किनारे काफी भीड़ गंगा यात्रा देखने के लिए उमड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed