फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi - Four dead including grandparents, one serious due to house fire

भदोही - घर में आग लगने से दादा-दादी सहित चार की मौत, एक गंभीर

Thu, 04 Nov 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi - Four dead including grandparents, one serious due to house fire
गोपीगंज (भदोही)। नगर के वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर स्थित चुड़िहार मोहल्ले में बुधवार की देर रात करीब दो बजे घर के तीसरे तल के कमरे में विद्युत शार्टसर्किट से आग लग गई। कमरे की छत टिन की थी। हादसे में दादा-दादी व दो पौत्रियों की झुलस कर मौत हो गई जबकि एक भतीजी की हालत गंभीर है। उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दिवाली के एक दिन पहले हुई इस घटना से नगर का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सुबह घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

गोपीगंज के चुड़िहार मुहल्ला निवासी मोहम्मद असलम तीन भाई हैं। सभी का परिवार एक ही मकान में रहता है। नीचे के दो तलों में दो भाई और तीसरे तल पर बने टिन की छत वाले कमरे में असलम और उनकी पत्नी रहते हैं। बुधवार रात में असलम (65) पत्नी शकीला(62) पोती तश्किया (10) पुत्री तस्लीम, अलवीरा (12) पुत्री शराफत व भतीजी रौनक (19) पुत्री रईस के साथ सो रहे थे। रात में दो बजे के करीब अचानक कमरे में आग लग गई। असलम ने आग बुझाने का प्रयास किया किंतु तेज लपटों में वह और शकीला बुरी तरह झुलस गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों पोतियां व भतीजी गंभीर रूप से झुलस गईं। परिवार वालों ने मकान की लाइन काट कर आग पर काबू पाया। झुलसी लड़कियों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में तश्किया और वाराणसी पहुंचने पर अलवीरा ने भी दम तोड़ दिया। रौनक का इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रात करीब ढाई बजे की घटना है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग शार्ट सर्किट से लगी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed