{"_id":"6348fdd0ff6ac62b07023f89","slug":"bhadohi-fire-another-woman-admitted-in-bhu-s-emergency-ward-dies-16-people-have-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही अग्निकांड: बीएचयू के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती एक और महिला की मौत, एक के बाद एक 16 लोगों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही अग्निकांड: बीएचयू के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती एक और महिला की मौत, एक के बाद एक 16 लोगों ने तोड़ा दम
Fri, 14 Oct 2022 12:09 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही/वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही/वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:09 PM IST
सार
बीएचयू के सर सुंदरलाल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सीमा बिंद (25) की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सीमा बिंद पत्नी शंकर बिंद निवासी राजापुर घोसिया ने शुक्रवार करीब साढ़े आठ बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
भदोही अग्निकांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही पूजा पंडाल अग्निकांड में मौत का सिलसिला थमने का नम नहीं ले रहा है। 14 अक्तूबर की सुबह एक और दुखद खबर आई। बीएचयू के सर सुंदरलाल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सीमा बिंद (25) की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सीमा बिंद पत्नी शंकर बिंद निवासी राजापुर घोसिया ने शुक्रवार करीब साढ़े आठ बजे दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को संबल देने की ईश्वर से की प्रार्थना भदोही दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड में अब तक 16 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
बता दें कि, शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर दो अक्तूबर को रात करीब नौ बजे नरथुआं के दुर्गा पंडाल में भीषण आग लग गई थी। उक्त घटना में पहले दिन चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि करीब 77 गंभीर रूप से झुलस गए थे। शासन के निर्देश पर सभी को जिले के निजी और वाराणसी के ट्रामा सेंटर और सर सुंदर लाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से झुलसे मरीज एक-एक कर जिंदगी की जंग हार रहे हैं। मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे शिवांगी गौतम (18) पुत्री उमेश कुमार निवासी बारीगांव पुरुषोत्तमपुर और नित्या (1 वर्ष) पुत्री संजय निवासी राजापुर औराई की मौत हो गई थी। शिवांगी पूर्व प्रधान रमापति की पौत्री थी। दोनों 50 से 60 फीसदी तक झुलस चुके थे। 50 फीसदी से अधिक झुलसे बच्चे, महिला और पुरुष की हालत गंभीर हैं। अब भी 10 से अधिक लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन